Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच से गुजर रहे परीक्षार्थी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शुक्रवार की सुबह से पीस आरक्षी भर्ती परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा के लिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर प्रात 8:00 बजे ही पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। इस दौरान परीक्षार्थियों को थ्री लेयर चेकिंग से होकर गुजरना पड़ रहा है।

पहले लेयर में जहां उनकी एडमिट कार्ड की जांच की जा रही है, वहीं उसके बाद पुलिसकर्मी उनकी तलाशी ले रहे हैं ताकि कोई भी परीक्षार्थी किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य तरह के अनुचित साधन को परीक्षा कक्ष में ना ले जा सके। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 47760 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

23, 24, 24 तथा 24 तथा 31 को पांच दिवसीय परीक्षा की प्रत्येक पाली में 4760 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए जनपद में 3 जोन तथा 13 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक के अलावा पुलिस निरीक्षक की निर्देशन में 20 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी एमपी सिंह अपर जिला अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह समेत पूरा पुलिस प्रशासनिक अमला पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन और शुचिता पूर्ण कराने के लिए दृढ़ संकल्प है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img