Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

विवेक साहू हत्याकांड: गर्लफ्रेंड से पूछताछ, दोस्त नहीं आए

  • गर्लफ्रेंड विवाद, तीन करोड़ की संपत्ति बेचने और दोस्तों में ढूंढ रही हत्या की वजह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मॉडल विवेक साहू हत्याकांड में पुलिस 72 घटों में भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को साहू की गर्लफ्रेंड से कई घंटे पूछताछ की। पुलिस अब उसके बयानों को सत्यापित करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस की कई टीमें तीन करोड़ की संपत्ति बेचने और दोस्तों को भी अपनी जांच का हिस्सा बनाकर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि मोटिव क्लिक होते ही हत्याकांड के पर्ते खुद ब खुद खुल जाएंगी।

कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव निवासी मॉडल विवेक साहू की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाए उलझती ही जा रही है। 72 घंटे की भागदौड़ बेनतीजा ही साबित हुई है। दरअसल, मॉडल साहू का गोली लगा शव 21 अगस्त को पल्लवपुरम क्षेत्र के दुल्हैड़ा में खेत में मिला था। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की कई वजह सामने आई थी। पहली वजह तो उसकी गर्लफ्रेंड के विवाद से जुड़ी थी। घटना से पहले उसकी गर्लफ्रेंड से बात भी हुई थी। दूसरा कारण तीन करोड़ की संपत्ति बेचने के रूप में सामने आया है।

हत्या की तीसरी वजह दोस्तों से विवाद भी हो सकती है। साहू के मोबाइल पर आखिरी कॉल एक दोस्त की ही थी। घटनास्थल पर बहुत कम खून मिलने के कारण यह भी आशंका जताई गई कि विवेक साहू के शव को हत्या करने के बाद यहां फेंका गया, क्योंकि मौके पर कोई खोखा भी बरामद नहीं हुआ है। हत्या के कारणों की जांच में पुलिस की कई टीमें जुटी है। मॉडल विवेक साहू हत्याकांड में पुलिस ने शक के दायरे में आई गर्लफ्रेंड को बुलाकर कई घंटे पूछताछ की है। मसलन विवेक साहू का क्या विवाद था,

घटना के समय वह कहां थी, आखिरी बार विवेक से कब और क्या बात हुई थी, क्या उसे किसी से खतरा था। गर्लफ्रेंड ने पूछताछ में पुलिस को कई नई जानकारी भी दी है। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि साहू हत्याकांड में पुलिस की विवेचना कई पहलुओं पर चल रही है। शुक्रवार को साहू की गर्लफ्रेंड से भी बातचीत की गई है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।

दो दोस्त नहीं आए थाने

मोदीपुरम: मॉडल विवेक साहू के मर्डर के खुलासे को लेकर पुलिस तमाम तरह के दावे कर रही है, लेकिन सच यह है कि अभी पुलिस इस खुलासे के नजदीक नहीं पहुंची है। पुलिस ने मॉडल की गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। शुक्रवार को मॉडल थाने आई और अपने बयान दर्ज कराए। उनसे साफ और स्पष्ट कहा कि मॉडल से उसका दिसंबर 2023 से कोई लेना देना नहीं है।

इसलिए उसे इस प्रकरण में घसीटा न जाए। हालांकि पुलिस ने कई नजदीक बिंदुओं पर भी जानकारी हासिल की है। उधर, मॉडल विवेक साहू के दो अन्य दोस्तों को पुलिस ने पूछताछ करने और अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए और उन्होंने शनिवार को थाने आने की बात कही है।

दौराला सर्किल को अनुभवी अधिकारी की जरूरत

दौराला सर्किल में लगातार अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इस सर्किल को अनुभवी अधिकारी की जरूरत है। क्योंकि यह सर्किल बेहद सेंसेटिव है। इस सर्किल के लिए अनुभवी अधिकारी का होना जरूरी है। जो घटनाओं पर अंकुश लगा सके और घटनाओं को रोकने में जनता का सहयोग ले सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img