Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

बिगड़ैल ड्रगिस्ट सुहानी अंजलि शिवारमन

CINEWANI 1

वेब सीरीज ‘क्लास’ (2023) फेम एक्ट्रेस अंजलि शिवारमन की यह सीरीज, सुपरहिट स्पेनिश सीरीज ‘इलीट’ पर बेस्ड थी। इसे आॅडियंस का जमकर प्यार और प्रशंसा मिली। वर्ग असमानता, भ्रष्टाचार, जातिवाद और घृणा जैसे संवेदनशील विषयों को दर्शाती वेब सीरीज ‘क्लास’ (2023) में अंजलि शिवारमन एक बिगड़ैल ड्रगिस्ट सुहानी के किरदार में नजर आर्इं थी। इस सीरीज में अंजलि शिवरामन ने जिस तरह और जिस अंदाज में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वह लाजवाब था।

महज 15 से 20 सैकंड तक, टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले एड से अपनी शुरुआत करने के बाद, अंजलि ने तरुण तहिलियानी और सब्यसाची जैसे डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘क्लास’ (2023) में मुख्य भूमिका निभाते हुए पहचान हासिल की। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अंजलि अब तक, कई ऐड और प्रिंट विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। वेब सीरीज ‘क्लास’ (2023) के पहले अंजलि को 7 एपीसोड वाली वेब सीरीज ‘पीएम सेल्फीवाली’ (2018) में मीरा और नेटफ्लिक्स की शॉर्ट फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ (2022) में ‘जेनी’ के मुख्य किरदार में देखा गया था । अंजलि एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ गायिका और मॉडल भी हैं।

मुनमुन चक्रबर्ती को पसंद हैं ग्लैमर्स भूमिकाएं

कलकत्ता की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस मुनमुन चक्रबर्ती, बचपन से मुम्बई में पली बढ़ी हैं, और यहीं उन्होंने शिक्षा भी प्राप्त की है। मुनमुन ने बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में काफी काम किया है। वह कई साड़ी, ज्वैलरी और भारतीय परिधानों के ब्रांड्स की विज्ञापनों के अलावा अनेक फैशन शो कर चुकी हैं। टी सीरीज जैसे कई कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी मुनमुन भारतीय शैली के नृत्य ‘कथक’ में पारंगत है।

इसके साथ ही वह ‘हिपहॉप’ और ‘बॉलीवुड डांस’ भी बहुत अच्छी तरह कर लेती है। मुनमुन का पिछला म्यूजिक वीडियो ‘सुंदरी’ हर जगह धूम मचा रहा है। हाल ही में मुनमुन चक्रबर्ती को बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा ‘इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड’ 2024 से सम्मानित किया गया। इसके पहले भी उन्हें बॉलीवुड लाइफस्टाइल के कार्यक्रम में, ईशा कोप्पिकर व्दारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इन दिनों मुनमुन मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। जल्द ही उनकी कुछ वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और शार्ट फिल्म रिलीज होने वाली है। मुनमुन चक्रबर्ती को हॉट, बिंदास और ग्लैमरस भूमिकाएं पसंद हैं।

janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img