Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ के दौरान भागा लुटेरा भी दबोचा, बाइक, नकदी बरामद

  • कांबिंग के दौरान खंदरावली पुल के नीचे से पकड़ा

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: बीती रात खंदरावली-भावनपुर मार्ग पर मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरे के फरार हुए साथी को भी किठौर पुलिस ने रविवार सुबह मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गंगा ढाबे के सामने खंदरावली पुल के नीचे दबोच लिया। पुलिस आरोपी से लूट में प्रयुक्त बाइक व नकदी बरामदगी का दावा कर रही है। शनिवार देररात खंदरावली-भावनपुर संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान किठौर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा।

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जुलफिकार उर्फ जुल्फे पुत्र अजहर जबकि फरार साथी का नाम जितेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी जसौरा थाना मुंडाली बताए। पुलिस ने घायल जुल्फे से एक तमंचा, बाइक और लूट के 18200 रुपये बरामद कर उसे उपचार के लिए भेज दिया। बकौल इंस्पेक्टर रविवार सुबह पुलिस ने जितेंद्र की तलाश में कांबिंग शुरू की तो वह मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गंगा ढाबे के सामने खंदरावली पुल के नीचे पकड़ में आ गया। पुलिस जितेंद्र से भावनपुर से लूटी गई बिना नंबर की काली स्प्लेंडर और किठौर से लूटे गए 4600 रुपये बरामद होना बता रही है।

इंस्पेक्टर एमके उपाध्याय ने बताया कि जितेंद्र के विरुद्ध भावनपुर और किठौर में चार जबकि जुल्फे पर मुंडाली, किठौर, सिंभावली थानों में 32 मुकदमें हैं। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि नौ अगस्त को एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट सागर निवासी बहसूमा पर सशस्त्र बाइक सवार तीन बदमाश फायर झोंक 54 हजार नकदी और दस्तावेजों का बैग लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लूट में संलिप्त दो बदमाशों को दबोच लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img