Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सउदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख

  • लिसाड़ी गेट, गंगानगर और मवाना सहित अन्य जगहों के आठ युवकों से ठगी का मामला
  • एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवकों ने की शिकायत मुकदमा दर्ज कर पैसे वापस दिलाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सउदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बेरोजगार युवकों को सउदी अरब, दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर कई गैंग सक्रिय है, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोटी रकम हड़पते आ रहे है। मेरठ जिले के गंगानगर, मवाना और लिसाड़ी गेट समेत अन्य जगहों के आठ युवक ठगी का शिकार हो गए।

थाना लिसाड़ी गेट के श्याम नगर निवासी नाजिर ने बताया कि मवाना के रहने वाले एक युवक ने उन्हें यह कहते हुए नौकरी का लालच दिया कि वह सउदी अरब की एक कंपनी में एजेंट है। अच्छी और मोटी सैलरी पर उसकी नौकरी लगवा देगा। जिसपर पौने दो लाख रुपये का खर्चा आएगा। उन्होंने आरोपी को 1.75 लाख रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि उसके अलावा गंगानगर और मवाना के रहने वाले कय्यूम, तालिब, मुस्ताद समेत कुल आठ युवकों से मोटी रकम ठग ली है।

नौकरी नहीं लगी, तो उन्हें पूरा खेल समझ आ गया। जब आरोपी से पैसे वापस मांगे गए तो वह उन्हें लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने तक की धमकी दे रहा है। एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।

एलआईयू स्टॉफ को धमकी, सिपाही के खिलाफ जांच

जानीखुर्द: पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी पर गए जानी थाने पर तैनात एक सिपाही द्वारा एलआईयू के सिपाही को धमकाने की घटना में पुलिस अधिकारियों द्वारा बैठाई गई जांच से थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। हुआ यूं कि गत 25 अगस्त को मेरठ कालेज में सम्पन्न होने वाली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जानी थाने पर तैनात एक सिपाही की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि सिपाही ड्यूटी पर पहुंचा तो जरूर था, लेकिन परीक्षा देने आए युवकों की सिपाही ने न तो तलाशी ली और न ही कोई अन्य कार्य किया। सिपाही द्वारा कोई ड्यूटी न करने पर वहा तैनात एलआईयू के पुलिस कर्मी द्वारा उसे ड्यूटी करने को कहा।

आरोप है कि सिपाही ने वहां तैनात एलआईयू के पुलिस कर्मी को एसएसपी विपिन ताडा को अपना भाई बता कर रौब गालिब किया और कहा कि तुम जैसे कितने फिरते हैं, जो उससे ड्यूटी करा ले। आरोप है कि जब तक एसएसपी विपिन ताडा है, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। बताया गया है कि इस प्रकरण की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई तो घटना की जानी थाने पर तैनात पुलिस कर्मी पर जांच बैठा दी गई है। पुलिस कर्मी पर जांच बैठने से थाना पुलिस कर्मी में हड़कप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img