Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गौतम गिरफ्तार,पैर में गोली लगने से घायल,अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: हिस्ट्रीशीटर रविंदर उर्फ बिट्टू तथा उसके साले कुलदीप उर्फ गुल्लू की गोलियां वर्षा कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश गौतम को चांदीनगर थाना पुलिस, एसओजी व सर्विंलांस सैल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस दे बदमाश केकब्जे घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल .32 बोर मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस .32 बोर तथा एक हीरो स्प्लेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। हिस्ट्रीशीटर रविंदर उर्फ बिट्टू तथा उसके साले कुलदीप उर्फ गुल्लू की गति 2 अगस्त को शिवरात्रि की रात में गांव खैला और मंसूरपुर के जंगल में गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी।

मृतकों के एक ट्यूबवेल पर पड़े मिले थे। हत्याकांड में एक आरोपी हरेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने तीन बदमाशों परिणाम घोषित किया गया था। साथ ही, उनके कुर्की वारंट भी अदालत से प्राप्त किए थे। एक बदमाश गौतम भी शामिल था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img