Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पैरालंपिक 2024: महिला बैडमिंटन में मुरुगेसन को रजत, मनीषा ने जीता कांस्य

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस पैरालंपिक में दो पदक दिलाए। थुलासिमाथी मुरुगेसन ने महिला एकल एसयू5 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया, जबकि मनीषा रामदास ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत इस तरह पेरिस पैरालंपिक में अब तक 11 पदक जीत चुका है। वहीं, देश को बैडमिंटन में तीसरा पदक मिला है। मुरुगेसन और मनीषा से पहले नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

सबसे पहले मनीषा ने कांस्य पदक मुकाबले में डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को एकतरफा अंदाज में 21-12, 21-8 से हराया। इसके बाद मुरुगेसन का फाइनल में चीन की यांग क्यू जिया से सामना हुआ, जहां यह भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिद्वंद्वी के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकीं और उन्हें 17-21, 10-21 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img