Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: दोघट में युवक की हत्या कर बदमाश फरार

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: कस्बा दोघट में अज्ञात बदमाशों ने अविवाहित व्यक्ति की सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। यह हत्या की वारदात सोमवार रात्रि की होने का अनुमान है।दोघट निवासी रविन्द्र पुत्र महावीर (55) अविवाहित था।

अपने भाइयों से अलग रहता था। वह शराब पीने का भी आदी था। सोमवार की सायं वह अपने मकान में था।मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक भी वह बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। वहां वह मृत अवस्था में पड़ा था। दोघट पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

मौके पर एसएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की।घटना में शामिल हत्यारों को पकड़ने के लिए् पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविन्द्र शराब पीने का आदी था।

हत्या में कोई निकट का ही व्यक्ति शामिल रहा है। कोई हम प्याला भी हो सकता है। उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सिर में गहरी चोट का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि घटना के संबंध शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img