Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभागों को मिलेंगे कोड

  • कलक्ट्रेट में पंचायत चुनावों की तैयारियों की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में परियोजना निदेशक ने पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना प्रारूप एक व दो पर लेने के पश्चात उपलब्ध सूचना के आधार पर एनआईसी शामली द्वारा विभागों को अलग-अलग कोड दिया जाएगा।

जिसमें विभागीय अधिकारी आयोग के फॉरमेट पर विभाग में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण तीन दिवस के अंदर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा, कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी सहित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img