Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस-प्रशासन के नजरबंद रहे खाप चौधरी-संगठन पदाधिकारी

  • 17 दिसंबर को दी थी दिल्ली आंदोलन में कूच की चेतावनी
  • भाकियू के सैंकड़ों कार्यकर्ता कल ही आंदोलन में पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

शामली: खाप चौधरियों और विभिन्न किसान संगठनों के गुरुवार को दिल्ली किसान आंदोलन में कूच के आहवान पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने खाप चौधरियों व किसान संगठनों के नेताओं को रोकने के लिए उन्हें उनके आवासों पर ही नजरबंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने पिछले दिनों पंचायत कर खाप चौधरियों व अन्य किसान संगठनों को 17 दिसंबर को दिल्ली किसान आंदोलन में कूच करने का आहवान किया था। जिसके बाद सभी ने समर्थन किया था।

63 5

गुरुवार को जनपद के विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों व खाप चौधरियों को अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में सवेरे से ही उनके आवासों पर नजर बंद कर पुलिस बल तैनात किया गया था।

एडीएम व एएसपी ने खाप चौधरियों बाबा संजय कालखांडे, बाबा श्याम सिंह, अमित बेनिवाल, उपेन्द्र चौधरी आदि से दिल्ली कूच न करने का अनुरोध किया। इसके बाद किसान नेताओं को नजर बंद रखा गया। इसके अलावा किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन सहित कई किसान संगठनों के नेताओं को नजर बंद रखा गया।

खाप चौधरियों व किसान संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी कृषि कानून से किसान बर्बाद हो जाएगा। एमएसपी को खत्म किया जाता है तो किसान के सामने कोई रास्ता नहीं होगा। उन्होंने किसान संगठनों के नेताओं को नजर बंद करने पर प्रदेश व केन्द्र सरकार की निंदा की।

62 5

उधर, किसान संगठनों के दिल्ली आंदोलन में कूच करने के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जहां पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। उधर, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि प्रशासन की नीति को पहले ही भाँप गए थे इसलिए भाकियू के सैंकड़ों कार्यकर्ता किसान एक दिन पहले बुधवार को ही दिल्ली किसान आंदोलन में पहुंच गए थे।

खाटियान खाप के चौधरी को किया नजर बंद

ऊन: खाप चौधरियों के दिल्ली कूच के आह्वान पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सुबह से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस ने खाप चौधरियों को आवास पर नजर बंद कर दिया। गांव पिंडोरा में खाटियान खाप के चौधरी सहेंद्र सिंह के आवास पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचिव गन्ना समिति शामली मुकेश राठी पहुंच गए तथा उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। इसके अलावा ऊन बाईपास तिराहे पर पुलिस बल तैनात रहा जिससे कि किसानों के दिल्ली कूच को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते खाप चौधरी एवं किसानों का दिल्ली कूच नहीं हो सका।

एसडीएम-सीओ पुलिस बल के साथ रहे तैनात

कांधला: गुरुवार की सुबह से ही एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी पुलिस बल के साथ कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों की निगरानी में दिल्ली की और जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने क्षेत्र के गांव खंद्रावली पुलिस चौकी, एलम पुलिस चौकी और भाभीसा पुलिस चौकी पर भी वाहनों की चेकिंग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। शाम तक कस्बे से होकर कोई किसान दिल्ली की और नहीं गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img