Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

  • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, हादसे में बहन गंभीर रूप से घायल

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा/दौराला: सकौती-महलका मार्ग पर शाहपुर काली नदी के पुल के पास स्कूटी सवार शाहपुर निवासी छात्र आरव उर्फ लवीश की स्कूटी में पिकअप ने टक्कर मार टी। टक्कर लगने से आरव व उसकी बहन उपासना घायल हो गए। लवीश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शाहपुर निवासी किसान राजकुमार का बेटा आरव (17) उर्फ लवीश कक्षा 12वीं में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को आरव बहन उपासना को स्कूटी से लेकर महलका स्थित एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर जा रहा था। इस दौरान सकौती-महलका मार्ग पर शाहपुर काली नदी के पास सामने से आ रही पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने घायल बहन भाई को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आरव को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हादसों का कारण बन रही है। मोड़ होने व झाड़ियों के चलते आगे का कुछ नहीं दिख पाता,

जिस कारण बृहस्पतिवार को पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार आरव की मौत हुई और उपासना घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उपासना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजन अस्पताल पर ही डटे हुए हैं।

मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

भावनपुर: थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना भावनपुर की संगम विहार कॉलोनी निवासी फूल सिंह (55) पुत्र दरियाब गुरुवार सुबह रोजाना की भांति मॉर्निंग वॉक को निकले थे। इसी बीच मेरठ-गढ़ मार्ग पर नोबेल पब्लिक स्कूल के सामने ने अज्ञात वाहन ने फूल सिंह को कुचल दिया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परीक्षितगढ़: थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अमरोहा के थाना रहरा के गांव हाकमपुर निवासी होशराम सिंह पुत्र अतर सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री निधि (24) की शादी पांच माह पूर्व थाना परीक्षितगढ़ के गांव अहमदपुरी निवासी मनवीर पुत्र राज सिंह के साथ दान दहेज देकर की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से नाखुश थे और पुत्री का उत्पीड़न कर मायके से कार, सोने के गहने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बुधवार रात निधि से मारपीट कर जान से मार दिया।

बिना सूचना दिए ही गुपचुप तरीके से निधि के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे, जहां पुत्री निधि की बीमारी के चलते मौत होना बताया। जिस पर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में तीखी नोकझोंक हुई तथा मायके पक्ष के लोगों ने थाने पर पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ नामजद हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img