Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

डिवाइडर पर चढ़ी बस ट्रक में जा घुसी

  • कई यात्री घायल, हाइवे पर जाम एक किमी लंबा जाम लग गया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर बाइपास पर गुरुवार दोपहर कौशांबी डिपो की एक बस आगे चल रही एक कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ने के बाद सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। लगभग एक फीट उंचे डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। पास के ढाबे पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को बस ने निकाला। हादसे में बच्चों समेत कई यात्रियों को चोट आई है। इस दौरान हाइवे पर जाम एक किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को डिवाइडर से उतरवाकर जाम सुचारू किया और यात्रियों को दूसरी बस से भेजा।

कौशांबी डिपो की एक बस गुरुवार दोपहर दिल्ली से यात्रियों को लेकर मेरठ आ रही थी। सुशांत सिटी के पास आगे चल रही एक कार ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसे बचाने के प्रयास में चालक उमेश ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार 38 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बच्चों सहित एक दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पास के ढाबे पर मौजूद दर्जनों लोग पहुंचे

और यात्रियों को बस से नीचे उतारा। लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद देहरादून से दिल्ली की ओर का मार्ग पूरी तरह ब्लाक हो गया। जिस कारण हाइवे पर एक किलो मीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने के्रन बुलाकर बस को डिवाइडर से नीचे उतारा और जाम पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में भेजे गए यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सूरजकुंड, दिल्ली रोड वाहन डिपो के सहायक प्रभारियों को हटाया

मेरठ: नगर निगम में खराब वाहनों के डीजल बिल पास कराने के आरोपों के बाद सूरजकुंड और दिल्ली रोड वाहन डिपो के सहायक प्रभारियों को हटा दिया गया है। दोनों को पुन: वार्डांे में सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिल्ली रोड वाहन डिपो का प्रभारी सफाई व खाद्य निरीक्षक प्रमोद सैनी को बनाया गया है। नगर निगम में डिपो में खराब खड़े वाहनों को सड़क पर चलता हुआ दर्शाकर उनके डीजल के बिल पास कराकर लाखों रुपये का घोटाला करने के आरोप लगाते हुए पार्षदों ने नगर निगम की बोर्ड व कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा किया था।

हाल ही में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी के वाहनों को भी निगम के डिपो से डीजल देने का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ था। इसपर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल ने सफाई दी थी। अपर नगरायुक्त ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिलशाद हसन को दिल्ली रोड वाहन डिपो के सहायक प्रभारी के कार्यभार से अवमुक्त कर दिया और उन्हें वार्ड-74, 75, 76, 77, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87, 88, 89, 90 में सफाई व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह को सूरजकुंड वाहन डिपो के सहायक प्रभारी के कार्यभार से अवमुक्त करते हुए उन्हें पूर्व में आवंटित वार्डाें में सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद सैनी को दिल्ली रोड वाहन डिपो का प्रभारी बनाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img