Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

शादी का दबाव बना रही चाची की अपहरण के बाद हत्या

  • पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी भतीजा
  • तमंचे की बरामदगी के लिए साथ गई पुलिस पर किया था फायर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शादी का दबाव बना रही चाची से तंग आकर भतीजे ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने तमंचे के बल पर पहले चाची का अपहरण किया और उसे इंचौली क्षेत्र के जमालपुर के जंगल में ले गया। यहां गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसने पुलिस को अपने साथ ले जाकर तमंचा बरामद करने के बहाने फायर किया था।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर निवासी नौशाद ने अपने भतीजे सुऐब पुत्र शमशाद निवासी लावड़ इंचौली पर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी फरहाना (40) का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी तलाश शुरू की। कुछ घंटों की मेहनत के बाद आरोपी सुऐब (25) को कस्बा लावड़ के मंसूरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसके चाची फरहाना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ऐसे में वह लंबे समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से तंग आकर वह तमंचे के बल पर चाची फरहाना को ग्राम जमालपुर के जंगल में ले गया। यहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। सुऐब ने बताया कि वह चाची को गोली मारने वाला था, लेकिन आवाज आने के डर से उसने गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया और तमंचा भी छिपा दिया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ इंचौली पुलिस आरोपी की निशानदेही पर शव और तमंचे की बरामदगी के लिए गई थी।

इस दौरान आरोपी सुऐब ने छिपाए हुए तमंचे को निकालकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बंगले के नाम पर लाखों हड़पे

मेरठ: बंगले के नाम पर 31 लाख हड़पने के आरोपियों चार महिलाओं समेत आठ पर कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल पुलिस ने आरोपियोें के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बंगला बेचने के नाम पर कारोबारी से एक परिवार ने 31 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में चार महिलाएं शामिल हैं।

शास्त्री नगर एच-ब्लॉक निवासी देवेंद्र कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में रुड़की रोड स्थित एक बंगला 70 लाख में खरीदने का सौदा तय किया था। इसके मालिक प्रेमचंद जैन थे। 2000 में उनकी मृत्यु होने के बाद उनके वारिस परिवार के सदस्य भूपेंद्र जैन निवासी गंगानगर, मधुकर जैन निवासी देहरादून, कुलदीप जैन निवासी सहारनपुर, पूर्णिमा जैन निवासी नई दिल्ली, प्रभा जैन निवासी बेगमबाग, मंजरी मित्तल निवासी मुजफ्फरनगर, शगुन जैन निवासी नई दिल्ली, विनोद जैन निवासी नोएडा थे। बंगले का सौदा तय होने पर उन्होंने इन सभी को एक-एक लाख रुपये पेशगी के दे दिए।

तय हुआ कि बंगले का अमल-दरामद होने के बाद वह बैनामा कर देंगे। इस बीच सभी लोगों को दो-दो लाख रुपये और दिए। इसके बाद भी मधुकर जैन और कुलदीप जैन ने उनसे कई बार में सात लाख रुपये और ले लिए, लेकिन ये लोग कैंट बोर्ड में बंगले का अमल-दरामद नहीं करा पाए। देवेंद्र कुमार ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। आरोपियों ने उसके 31 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट ने मेडिकल थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img