Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

प्राथमिक विद्यालय की दीवारों में उतरा करंट

  • भगदड़ मची, एक साल पहले बनी बिल्डिंग की छत से टपक रहा पानी, जांच को पहुंचे एबीएसए

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: तीन दिन से हो रही बारिश लोगों पर सितम ढहा रही है। शुक्रवार को बहादरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत से पानी टपकने लगा। इस बिल्डिंग का निर्माण एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। इतना ही नहीं विद्यालय की दीवारों में करंट उतर आया। जिससे बच्चों में भगदड़ मच गई। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। सरधना के बहादरपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय है। करीब एक साले विद्यालय में दो कमरे और आॅफिस का निर्माण किया गया था। यह बिल्डिंग एक बारिश भी नहीं झेल पाई।

शुक्रवार को शिक्षक और बच्चें विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कमरों की छत से पानी टपक रहा है। इतना ही नहीं विद्यालय की दीवारों में करंट उतर आया। कई बच्चों को दीवार में करंट लगा तो अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि करंट से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। एसडीएम ने एबीएसए को जांच के निर्देश कर दिए। एबीएसए सुदर्शन लाल जांच करने विद्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों से बात की।

देखा कि छत से पानी टपक रहा है और दीवारें गीली है। जिसके चलते तत्काल विद्यालय की विद्युत आपूर्ति कट करा दी गई। जांच के आधार पर एबीएसए ने रिपोर्ट तैयार की और एसडीएम को भेज दी। फिलहाल सुरक्षा की दूष्टि से विद्यालय की विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई है। इस संबंध में एबीएसए सुदर्शन लाल का कहना है कि बहादरपुर विद्यालय में बारिश के कारण छत से पानी टपकने और दीवारों में करंट उतरने की सूचना पर जांच करने गया था। सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी है। जांच रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम को भेज दी है।

पेड़ में करंट उतरने से कई झुलसे, गंभीर

मोदीपुरम: पल्लवपुरम फेज दो डिवाइडर रोड पर शुक्रवार को गीले पेड़ के नीचे खड़े व्यापारी व झुग्गी झोपड़ी जीवन उत्थान मिशन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरु शरण सिंह उर्फ बिट्टू को करंट लगा। सरदार गुरु शरण ने बताया कि डिवाइडर रोड पर सड़क किनारे पेड़ खड़े हैं और काफी घने हो रहे हैं। इन पेड़ों के बीच से विद्युत विभाग की लाइन जा रही है। विद्युत विभाग पेड़ों की छटाई नहीं कराता है, जिस कारण लाइन पेड़ों से टच हो रही है और करंट उतरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पेड़ों के नीचे काफी संख्या में लोगों की कार खड़ी रहती है और वह पेड़ों से चिपक कर खड़े होते हैं। उन्होंने जल्द पेड़ों की छटाई कराने की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img