Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

मलियाना ओवरब्रिज कई जगह से टूटा, मरम्मत शुरू

  • तीन दिन बाद नींद से जागे अधिकारी, मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
  • एक साल पहले लाखों खर्च कर मलियाना पुल की हुई थी मरम्मत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित मलियाना ओवरब्रिज की पोल दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने खोलकर रख दी। बारिश से ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे हो गए और उनके भीतर से कई डंपर मिट्टी बह गई है। मजबूत प्लास्टर तक टूटकर गिरने लगा। इससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। विभाग को जब इस बात का पता चला तो हल्की फुल्की मरम्मत कर लीपापोती की कोशिश की जाने लगी। डर इस बात का है कि ऐसी स्थिति में अगर कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। वैसे भी इस पुल से तमाम भारी वाहन गुजरते रहते हैं। दो साल पहले भी पुल की मरम्मत की गयी थी।

बागपत रोड स्थित मलियाना ओवरब्रिज का बीच से कुछ हिस्सा कुछ समय पहले टूट कर गिर गया था। इस दौरान जनहानि होने से बाल बाल बची। जिसको संज्ञान लेते हुए प्रशासन अलर्ट हुआ और मलियाना पुल का लाखों रुपये का बजट पास किया। जिसके बाद अधिकारियों ने मलियाना पुल की मरम्मत का कार्य कराया। मलियाना पुल की मरम्मत करा रहे जेई जसवीर सिंह का कहना है कि तीन दिन से बारिश हो रही है और पुल की मरम्मत के लिए पत्थरों की व्यवस्था करनी थी जो नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार सुबह यमुनानगर से एक ट्रॉली पत्थर मंगवाकर टूटे पुल में भरकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

मलियाना पुल के नीचे भारी मार्केट है। जहां पर लगभग सैकड़ों दुकान बनी हुई है, लेकिन तीन दिन से पुल टूटा हुआ था और ओवर लोड बड़े वाहन चल रहे थे, लेकिन अधिकारी गहरी नींद में सो रहे थे। हैरत की बात तो यह है कि मरम्मत के दौरान अधिकारियों ने पुल के नीचे के दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने तक की हिदायत नहीं दी। ऐसे में जनहानी होने की आशंका थी। बहरहाल, मलियाना ओवरब्रिज की स्थिति काफी चिंताजनक है। इसका बार बार टूटना, गहरे गड्ढे होना भारी वाहनों के हिसाब से खतरनाक हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img