Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

संपत्ति विवाद में बहनों ने भाई-भतीजे पर करवाई फायरिंग

  • शास्त्रीनगर में हुआ पथराव, कई राउंड फायरिंग, घर के बाहर खड़ी कार तोड़ी, हमले में दो घायल, कई हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के तहत सेंट्रल मार्केट में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर संपत्ति के विवाद में एक मकान पर हथियारबंद लोगोें ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ की। इस दौरान घर के बाहर खड़े वाहन में भी तोड़ फोड़ की गयी। एक व्यक्ति को गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर ले गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शास्त्रीनगर सेक्टर एक में सत्येंद्र कुमार का अपने ही भाई और बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। सत्येंद्र के भाई शैलेंद्र और उनकी बहनों ने मकान के एक हिस्से को कुछ लोगों को बेच दिया है। मकान पर कब्जा लेने के लिए ही तमाम लोग आज यहां पहुंचे।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में सीनियर फिटर से सेवानिवृत सत्येंद्र चौधरी पत्नी अनीता के साथ 74/1 शास्त्री नगर में रहते हैं। छोटा बेटा नकुल चौधरी नोएडा में रोलेक्स वॉच कंपनी में मैनेजर है। जबकि बड़ा बेटा विवेक चौधरी दिल्ली के प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। सत्येंद्र के बेटे नकुल ने बताया कि परिवार सहित वह घर के अंदर बैठे हुए थे अचानक से उनकी बुआ सीमा पत्नी गुलबीर निवासी रोहिणी दिल्ली व शैलेश पत्नी स्व. अशोक चौधरी निवासी बैंगलूरु अचानक घर पर आ धमके और गेट खुलवाने के लिए कहा। सत्येंद्र की पत्नी अनीता ने जब गेट नहीं खोला तो सीमा व शैलेश के साथ आए 8-10 युवक घर के अंदर गेट कूद आ गए और गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए सामान फेंकने लगे।

जब अनीता के बेटे नकुल चौधरी और विवेक चौधरी ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर के बाहर रखे गमले फेंकना शुरू कर दिए और र्इंट उठाकर पथराव करने लगे जवाब में जब विवेक चौधरी ने हमलावरों पर डंडा लेकर हमला करने का प्रयास किया तो इस दौरान एक हमलावर ने हथियार से फायरिंग करनी शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें एक गोली उनके हाथ में लगी। घटना के दौरान हमलावरों ने बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। सत्येंद्र की पत्नी अनीता ने बताया कि जिस मकान के अगले हिस्से में हम रहते हैं, उसी मकान के पिछले हिस्से में उनका देवर शैलेंद्र अपनी पत्नी गीतू के साथ रहता था।

जो कल मकान खाली करके गया है। बताया गया है कि दोनों बहनों ने मिलकर यह मकान किसी को सस्ते दाम पर बेच दिया है। जिसको लेकर यह विवाद चल रहा है। अनीता ने बताया कि नौचंदी थाना पुलिस को पहले ही सूचना कर रखी थी कि हम पर हमला हो सकता है। उसके बावजूद पुलिस ने सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की थी। कल भी हमलावर धमकी देकर गए थे या तो मकान खाली कर देना नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। फायरिंग की इस घटना से कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई।

जिस वक्त हमलावर परिवार पर हमला कर रहे थे गोली चल रहे थे। इस दौरान बेटे नकुल चौधरी ने हमलावरों की अपने मोबाइल से वीडियो बना ली जिसमें गोली चलते हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे दोनों घायल पिता पुत्र को पुलिस ने डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img