Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं, मां और बहन ने भी दी सोशल मीडिया पर बधाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर कपूर खानदान के सबसे लाडले बेटे रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारो ने जन्मदिन की बधाई दी है। रणबीर की मां नीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बेटे रणबीर को आशीर्वाद दिया है। साथ ही बहन रिद्धिमा कपूर ने भी भाई के लिए चुलबुला सा नोट लिखा है।

नीतू सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया फोटो साझा

नीतू सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे रणबीर कपूर के साथ एक फोटो साझा किया है। इसके साथ लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो। तुम मेरा गर्व हो। मेरी खुशियां तुमसे जुड़ी हैं। दुआ है कि तुम्हारी सारी मुरादें पूरी हों, जो भी तुम चाहते हो हर विश पूरी हो’। इसके अलावा बहन रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन मुबारक हो, जो अब छोटू सा नहीं है। लव यू’।

बहन रिद्धिमा ने लिखा चुलबुला सा नोट

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, इसमें रणबीर की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों को संजोया गया है। रणबीर कपूर के साथ-साथ आज रिद्धिमा कपूर की बुआ रीमा कपूर का भी जन्मदिन है। रिद्धिमा ने बुआ के लिए भी स्टेटस अपडेट किया है। रीमा कपूर की तस्वीर साझा कर लिखा है, ‘सबसे कूल और ग्लैमरस बुआ को जन्मदिन मुबारक हो। आपको डार्क चॉकलेट से भी बढ़कर प्यार’।

इस फिल्म से किया था डेब्यू

रणबीर कपूर आज 42 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ। उन्होंने वर्ष 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म नहीं चली। इसके बाद उन्होंने बचना ऐ हसीनों, लक बाय चांस, वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी, शमशेरा और ब्रह्मास्त्र सहित कई फिल्मों में काम किया। बीते वर्ष उनकी फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के तमाम रिकॉर्ड बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक रूप से एलान नहीं हुआ है

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img