Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बिके तीन पर्चे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला बार एसोसिशन में तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को तीन नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार को विधिवत शंखनाद हो गया। पहले दिन 3 पदों के लिए नामांकन की बिक्री हुई। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट इशरतजहां तथा उपाध्यक्ष पद के लिए नीलम पुरी एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद के लिए चाहत खान एडवोकेट ने नामांकन पत्र खरीदे।

मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि चुनावी व्यस्तता के चलते 18 दिसंबर से आगामी 30 दिसंबर तक सभी कार्य दिवसों में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। सभी पदों पर नामांकन पत्र खरीदने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर और नामांकन जमा करने की तिथि 21 मई 22 दिसंबर है मतदान आगामी 30 दिसंबर को होना प्रस्तावित है।

अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

कैराना: बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। जिसमें अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में जयपाल सिंह व अशोक कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि महासचिव पद पर भी सीधे मुकाबले में सालीम एडवोकट व संजय कश्यप तथा कोषाध्यक्ष पद पर मनीष शर्मा एवं जाकिर हुसैन के बीच सीधा मुकाबला रहेगा।

चुनाव आयुक्त चेयरमैन ब्रह्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम व जयपाल कश्यप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद अफसर अली व वसीम जंग, सचिव प्रशासनिक पद पर जयदीप चौहान निर्विरोध घोषित किए गए। सचिव पुस्तकालय पर सदारत अली निर्विरोध घोषित किए गए। वरिष्ठ सदस्य हेतु जयपाल कश्यप व विनय शर्मा, कनिष्ठ सदस्य हेतू आरिफ, अजय शर्मा एवं शफकत ने अपने नामांकन दाखिल किए।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच व वापसी शनिवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। नामांकन पत्र जमा करने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दिया। सभी ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करना तथा अधिवक्ताओं के चेम्बरो पर जाकर मतदाताओं का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img