Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन में पहुंचे सपा-भाकियू जिलाध्यक्ष

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शामली से भाकियू और सपा के जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में यूपी गेट पर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कृषि कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

केन्द्र सरकार द्वारा नए कृषि कानून के विरोध में पिछले 23 दिनों से दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा है। शुक्रवार को भी जिलेभर से सैंकड़ों किसान संगठन यूपी गेट पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की।

भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ यूपी गेट पहुंच गए थे। इससे पहले प्रशासन उन्हें नजरबंद करता हम यूपी गेट के लिए रवाना हो गए थे। वहीं उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ पुलिस को चकमा देकर निकल गए थे।

अशोक चौधरी ने फोन पर बताया कि भाकियू व सपा जिलाध्यक्षों ने अपने समर्थकों के साथ चौसाना क्षेत्र में मीटिंग की जिसके बाद हम यूपी गेट पर आंदोलन में शामिल हुए हैं। जब तक केन्द्र सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे।

किसान अपनी मांगों के समर्थन में कड़ाके की ठंड में सड़कों पर पड़े हैं, लेकिन भाजपा की गूंगी बेहरी सरकार सुनने के लिए तैयार नही है। उन्होने केन्द्र सरकार से किसानों की बात सुनकर कृषि कानून को वापस लिये जाने की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मांगेराम मलिक, देशराज पहलवान, रोबिल तरार, अनुज पंवार, राजन जावला आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img