Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सरधना के महादेव गांव में फांसी पर लटका मिला विवाहिता शव

  • मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पीएम को भेजा शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार को सरधना के महादेव गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मौके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के अटाली गांव निवासी आसमीन पुत्री याकूब की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सरधना के महादेव गांव निवासी जीशान से हुई थी। सोमवार विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजन वहां पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के दादा यासीन ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img