जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024- 25 के कोषागार के डबल लॉक के अवशेषों का अर्धवार्षिक सत्यापन और कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो बिल प्राप्त हुए हैं, उन सभी का निस्तारण हो जाए, कोई भी कार्य लंबित न छोड़ा जाए। उन्होंने पेंशनर्स के बारे में कहा कि किसी पेंशनर्स की कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। पेंशनर्स को प्राथमिकता पर लेकर उनके कार्य को किया जाए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह, सहायक कोषाधिकारी आनंद शर्मा, कोषागार लेखाकार रामनाथ आदि उपस्थित रहे ।

