Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

बिजली चोरी पकड़ने पर विद्युत टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

  • चार नामजद, 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: अजराड़ा में अवर अभियंता के नेतृत्व में बकाया बिल वसूली के साथ बिजली चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। अवर अभियंता ने चार नामजद और 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरखौदा थानाक्षेत्र के अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता सुधीर कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह विभागीय टीम के साथ अजराड़ा गांव बकाया वसूली के लिए गया था। इस दौरान टीम ने शहजाद पुत्र यासीन के घर में केबल से की जा रही बिजली चोरी पकड़ ली।

अवर अभियंता ने बताया कि विद्युतकर्मी बिजली चोरी की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि तभी मकान मालिक शहजाद ने वीडियो बना रहे लाइनमैन को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए अन्य ग्रामीणों को बुलाकर टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को घिरा देख विद्युतकर्मी भागे तो ग्रामींणों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नही टीम को गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सदस्यों को ग्रामीणों से बचाकर थाने ले गई। अवर अभियंता ने शहजाद और महबूब पुत्रगण यासीन, कल्लू पंडित पुत्र देवेंद्र और जुल्फेकार सहित चार नामजद व 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है, आरोपियों की तलाश जारी है।

हंगामा कर तेज चलते बिजली के मीटर उतरवाए

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति ने खड़ौली गांव में बिजली के जो स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से चल रहे थे, उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की टीम से उतरवाया। दरअसल, खड़ौली के कुछ ग्रामीणों की शिकायत है कि उनके बिजली के मीटर बहुत तेज चल रहे हैं। इसको लेकर वे परेशान हैं। उन्हें बिजली का अनाप शनाप बिल आने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश महासचिव चौधरी अवनीश सांगवान को सूचित किया।

अवनीश सांगवान, कार्यालय प्रभारी चौधरी गुड्डू व अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर खड़ौली पहुंचे। उन्होंने मीटर तेज चलता देखकर हंगामा किया। उन्होंने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अधिकारियों से शिकायत की और तुंरत मीटर बदलवाने की मांग की। चंद मिनटों में एसडीओ और जेई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने माना कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर उतरवाकर पुराने मीटर लगवाए।

बैनामे को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला

कंकरखेड़ा: क्षेत्र के एक गांव में मकान के बैनामे को लेकर घर में घुसकर युवक व उसके परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव शोभापुर निवासी मौसम पुत्र इकराम ने बताया कि उसने तीन माह पहले गांव के ही यामीन से साढ़े सात लाख रुपये का मकान खरीदा था। जिसमें पीड़ित ने उसे तीन लाख 80 हजार रुपये दे दिए थे। बाकी के पैसों के लिए पांच महीने का समय मिल गया था। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार को आरोपी युवक यामीन अपनी पत्नी व तीन बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस गया।

इसके बाद आरोपी पीड़ित के घर में अपना सामान जबरन रखने लगे। जब पीड़ित ने आरोपियों का विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले मौसम की मां, दोनों भाई और दोनों बहनों को काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग गए। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

छेड़छाड़ के विरोध पर महिलाओं से मारपीट

मेरठ: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं के सिर फोड़ दिए। इस हमले में एक महिला की आंख फूटने से बची। वहीं पूरा परिवार घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फूटा सिर लेकर गुरुवार को महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंची। जहां उन्होंने सारा मामला बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दर्जनों लोग, दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को लेकर गुरुवार एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि 25 सितंबर की रात को पड़ोस का रहने वाला एक दबंग उनके घर के सामने अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। आरोप है कि दबंग उनके घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट भी कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने दबंगों का विरोध किया तो दबंगों ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया था।

दबंगों के हमले में घर की दो महिलाओं सहित परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें एक महिला की आंख फूटने से बच गई, और अब भी कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया था। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img