Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Indigo: इं​डिगो एयरलाइंस का सिस्टम हुआ स्लो, देशभर में उड़ाने प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को इंडिगो एयरलांइस का सिस्टम धीमी गति से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि, एयरलांइस के​ सिस्टम में तकनीकी कारणों से यह समस्या सामने आई है। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई एयरपोर्ट्स पर चेक इन और सामान की जांच के लिए यात्रियों की लंबी कतारें दिख रही हैं।

जारी किया इंडिगो ने बयान

दरअसल, इंडिगो ने बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘हम फिलहाल अपने पूरे नेटवर्क में अस्थायी तौर पर सिस्टम के धीमा होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। चेक इन धीमा हो रहा है और एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें हैं।’

इंडिगो ने कहा है कि ‘हमारी एयरपोर्ट टीमें पूरे समर्पण से काम कर रही हैं और ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रियों को परेशानी न हो। हमारी कोशिश है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाए। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img