Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

‘बी हैप्पी’ में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन

CineVadi

आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘घूमर’ (2023) के बाद से एक्टर अभिषेक बच्चन की कोई फिल्म नहीं आई है। उस फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर नजर आई थीं लेकिन फिल्म बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप रही। एक लंबे अरसे बाद अब अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। रेमो डिसूजा व्दारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में इलियाना डिसूजा, नोरा फतेही, इनायत वर्मा, जॉनी लीवर और हर्लीन सेठी जैसे कलाकार अभिषेक के साथ नजर आएंगे। साजिद नाडियावाला की ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म ‘हाउसफल 5’ भी अभिषेक बच्चन काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो अभिषेक, फिल्ममेकर शूजित सरकार की एक इमोशनल फिल्म के लीड रोल में भी नजर आ सकते हैं । ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक को सिल्वर स्क्रीन पर बेशक उनके पिता की तरह कामयाबी नहीं मिल सकी लेकिन ओटीटी पर आने के बाद तो अभिषेक ने अपने करियर में सलमा सितारे ही जड़ लिए। आज उनकी गिनती ओटीटी के बेहद सफल एक्टर के तौर पर होती है। अभिषेक बच्चन की डिजनी हॉट स्टार पर रिलीज ‘द बिग बुल’ ने ओटीटी पर जबर्दस्त धमाल मचाया था। इस सीरीज में अभिषेक ने अपने काम से फैंस का दिल जीत लिया था । उसके बाद से ही फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार था। अब खबर ये है कि ‘द बिग बुल 2’ जल्द ही ओटीटी दस्तक दे सकती है।

janwani address 219

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img