Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा,इस दिन लगांए माता रानी को गुड़ से बनी इस चीज का भोग, बरसेगी कृपा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शारदीय नवरात्रि शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं। जहां आज कत्यायनी देवी की पूजा होती है। वहीं कल माता के सातवे रूप की पूजा होती है। जिसको हम मां कालरात्रि कहते हैं। दरअसल, मां कालरात्रि की पूजा 9 अक्तूबर यानी कि दिन बुधवार को की जाएगी। मां दुर्गा ने ये स्वरूप दानवों का संहार करने के लिए धरा था। इसी वजह से यदि आप चाहते हैं कि आपके सभी कष्ट खत्म हों और शत्रुओं की पराजय हो, तो आपको मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए।

कहा जाता है कि, मां कालरात्रि की पूजा-आराधना से भय और रोग का भी नाश होता है। ऐसे में हर कोई माता रानी के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करता है।

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें गुड़ और गुड़ से बने पकवानों का भोग लगा सकते हैं। आप चाहें तो मां कालरात्रि के भोग के लिए गुड़ की चिक्की बना सकते हैं। तो चलिए यहां हम आपको भोग तैयार करने की विधि बताने जा रहे हैं।

23 1

गुड़ की चिक्की बनाने का सामान

  • 1 कप गुड़
  • 1 कप भुनी हुई मूंगफली (छिलके हटाकर)
  • 1 चम्मच घी

विधि

  • घर पर गुड़ की चिक्की बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनना है। इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के छिलके निकाल लें। छिलके की वजह से चिक्की का स्वाद बिगड़ सकता है।
  • चिक्की तैयार करने के बाद अब एक भारी तले वाली कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर गरम करें और उसमें गुड़ डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए। जब गुड़ पिघल जाए और गाढ़ा हो जाए, तब उसमें मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें। जब ये पूरी तरह से मिक्स हो जाए तो गैस बंद करें।
  • इसके बाद एक प्लेन थाली में थोड़ा घी लगाकर तैयार मिश्रण को फैला दें और बेलन की मदद से पतला कर लें। मिश्रण हल्का ठंडा हो जाने पर उसे चाकू से अपनी पसंद के आकार में काट लें।
  • पूरी तरह से ठंडा होने पर यह कड़क हो जाएगी। अब ये भोग लगाने के लिए तैयार है। गुड़ की चिक्की का स्वाद मीठा और कुरकुरा होता है, और इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img