Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

UP News: यूपी में हो सकता है आज उपचुनाव की तारीखों का एलान,प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर सकता है। दरअसल, यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, इसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि दोपहर करीब तीन बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। साथ ही इस दौरान महाराष्ट्र झारखंड विधानसभा की चुनावी तारीखों के साथ उपचुनाव का कार्यक्रम भी जारी करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

बताया जा रहा है कि, चुनाव आयोग आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। इसके साथ ही यूपी उपचुनाव का कार्यक्रम भी जारी होगा।

इन सीटों पर होंगे चुनाव

यूपी में 10 विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

बता दें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने 9 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है । साथ ही इन सीटों के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम को भी फाइनल कर दिया है। यह भी तय किया गया है कि उप चुनाव नए चेहरों को ही अधिक मौका दिया जाएगा।

हालांकि इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। दिल्ली में रविवार को बैठक हुई, जिसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी है। यह 2022 में भी रालोद यहां से जीती थी। जबकि नौ सीटों पर भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img