Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

चड्ढा ग्रुप के कलेक्शन एजेंट से लूट के आरोपी को लगी गोली

  • दो साथी भी गिरफ्तार, लूटा कैश, वारदात में प्रयुक्त बाइक व पिस्टल भी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: लीकर किंग पोंटी चड्ढा की कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने वाले बदमाशों के एक साथी को मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगी है। लूट की वारदात में शामिल बदमाश के दो फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उनकी भी पहचान कर ली है। विगत 16 अक्तूबर को कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी के समीप एनएच-58 पर गन पाइंट पर कलेक्शन एजेंट अंकुर सोम से 2.95 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी परतापुर फैक्ट्री में काम करने वाला शातिर लुटेरा निकला।

जिसको मुठभेड़ गोली लगी है। एक सूचना पर रविवार तड़के सर्विलांस, स्वाट टीम और कंकरखेड़ा पुलिस के एक ज्वाइंट आॅपरेशन में लूट करने वाले बदमाशों के साथी को घेर लिया। घिर जाने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने जवाब गोली से दिया। एक गोली उसके पैर में जा लगी। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सौरभ पुत्र नरेश गुर्जर हसनपुरकलां किठौर बताया।

उसने यह भी बताया कि लूट की वारदात उसने अपने साथी हरित पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम मुरादगढ़ी थाना खानपुर जिला बुलंदशहर व एक अन्य के साथ मिलकर खिर्वा फ्लाइओवर के पास अंजाम दी थी। उसने बताया कि उनके साथी मुनेन्द्र पुत्र चन्द्र सिंह निवासी ग्राम मुरादगढ़ी थाना खानपुर बुलंदशहर ने रेकी की थी। पुलिस ने सौरभ से मिली जानकारी के बाद लूट की वारदात में शामिल रहे हरित व मुनेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये हुई बरामदगी

बदमाशों में सौरभ से 52,460 रुपये नकद, एक तमंचा व कारतूस 315 बोर, मोबाइल वीवो कम्पनी व एक स्पलेंडर बाइक, हरित से 48,540 रुपये, 01 पिस्टल .32 वोर व कारतूस तथा मुनेंद्र से 29,500 रुपये बरामद किए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

जितेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा, निरीक्षक अरुण मिश्रा प्रभारी स्वाट, उपनिरीक्षक नितिन पांडेय प्रभारी सर्विलांस सैल, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी, रुस्तम खान, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

बदमाश सौरभ का आपराधिक इतिहास

  • मुअसं-217/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खुर्जा नगर बुलन्दशहर।
  • मुअसं-306/22 धारा 3323/364/511/120बी भादवि थाना खुर्जा नगर बुलन्दशहर।
  • मुअसं-999/22 धारा 364/120बी भादवि थाना खुर्जा नगर बुलन्दशहर।
  • मुअसं-1029/22 धारा 323/364/511/120बी थाना खुर्जा नगर बुलन्दशहर।
  • मुअसं-451/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छतारी बुलन्दशहर।
  • मुअसं-624/24 धारा 309(4), 109, 317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना कंकरखेड़ा।

बदमाश हरित का आपराधिक इतिहास

  • मुअसं-137/18 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 352, 364, 376, 452, 511 भादवि व 3/4 पॉक्सो अधिनियम थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर।
  • मुअसं-139/18 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर।
  • मुअसं-169/18 धारा 307 भादवि थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर।
  • मुअसं-170/18 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर।

लूटकांड के फरार बदमाश को लगी गोली

मेरठ: शराब कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों के एक साथी को पल्लवपुरम पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। लूट मामले के तीन आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो फरार चल रहे थे। पल्लवपुरम पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल एक बदमाश अजय पुत्र सुरेंद्र थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। जब उसको रुकने का इशार किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, एक गोली अजय के पैर में जा लगी। उपचार के लिए पुलिस उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img