Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Darshan: रीढ़ की सर्जरी के आधार पर अभिनेता दर्शन को मिली जमानत, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने छह सप्ताह की अंतरिम राहत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दर्शन साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता है। कुछ समय पहले उन्हें एक गंभीर आरोप के कारण गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके अब चार महीने बाद आज बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। अभिनेता ने अपना रीढ़ की सर्जरी के लिए जमानत ​की अपील की थी।

पीठ दर्द के आधार पर मिली जमानत

हालांकि, दर्शन रेणुकास्वामी हत्या मामले में मुख्य आरोपी है। 21 अक्तूबर को पीठ दर्द की शिकायत के बाद दर्शन को कर्नाटक के बेल्लारी स्थित विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया और तब डॉक्टरों ने उन्हें रीढ़ की सर्जरी कराने की सलाह दी। भारी सुरक्षा के बावजूद, अस्पताल के बाहर पुलिस वाहन से उतरते ही अभिनेता को उनके प्रशंसकों ने घेर लिया।

ट्रायल कोर्ट ने कहा था वह सबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ कर सकता है

बता दें कि, इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने दर्शन को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि वह सबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ कर सकता है। यह बयान इस आरोप के बारे में दिया गया था कि दर्शन ने रेणुकास्वामी की हत्या के सबूत नष्ट करने के लिए पैसे दिए थे।

दर्शन ने कबूली थी ये बात

दरअसल,दर्शन ने पहले रेणुकास्वामी को प्रताड़ित करने की बात कबूल की थी। 3,991 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, दर्शन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रेणुकास्वामी को पेड़ की टहनी से मारा और उसके सिर, छाती और गर्दन के पास लात भी मारी। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कुछ प्रशंसकों से रेणुकास्वामी का अपहरण करने और उसे सबक सिखाने के लिए कहा था।

दर्शन को अब मिल गई जमानत

यह सब तब शुरू हुआ, जब रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजे, जिससे दर्शन नाराज हो गए। रेणुकास्वामी, पवित्र का प्रशंसक होने का दावा करता था। कथित तौर पर दर्शन, पविता के साथ लिव इन में रहते थे और नाराज दर्शन ने मृतक को प्रताड़ित किया। रेणुकास्वामी का क्षत-विक्षत शव 8 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिला था। दर्शन को अब जमानत मिल गई है, जबकि गौड़ा अभी भी जेल में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img