- नरहेड़ा समेत 10 गांवों की 1500 एकड़ जमीन पर बन रही है आवास विकास की कालोनी
- मेरठ-हापुड़ रोड योजना का अप्रैल जल्द ही होगा शुभारंभ
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आवास विकास परिषद की 15000 एकड़ में फैली नई टाउन शिप नरहेड़ा गांव के पास मेरठ-हापुड़ रोड योजना के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। उनसे कहा कि जमीन के लिए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ अस्सी प्रतिशत किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार है। लखनऊ से स्थल कमेटी आकर योजना की समीक्षा करेंगी। इसके बाद योजना को हरी झंडी दे दी जाएगी।
40 हजार से ज्यादा बनेंगे मकान
योजना में करीब 40 हजार से ज्यादा आवास बनाए जाएगें। यह योजना मेरठ की सभी आवास विकास कालोनी की सभी योजना से काफी बड़ी है। अभी से इस योजना के बारे में लोगों ने जानकारी लेना शुरू कर दिया है। इस टाउनशिप की सबसे बड़ी विशेषता यह कि यह गंगा एक्सप्रेस व मेरठ एक्सप्रेस के पास है। जिससे लोगों को मेरठ से अन्य जिलों में जाने के लिए अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
हर वर्ग के लिए बनाए जाएंगे मकान
योजना के लिए कराए गए सर्वे के मुताबिक में 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर होगी। ऐसे में 100 वर्ग मीटर का मकान 30 लाख रुपये के करीब होगा। इसमें उच्च आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग, दुर्बल आय वर्ग, इंडब्लूएस आवास का निर्माण होगा। इसके अलावा जागृति विहार, शास्त्रीनगर आदि योजनाओं की ही तरह अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड भी उपलब्ध होंगे। वर्टिकल कल्चर को भी इस योजना में अपनाया जाएगा और टावर भी बनाए जाएंगे।
एचआईजी से वन रूम सेट तक के मिलेंगे सस्ते रेट पर मकान
कालोनी में एचआईजी से लेकर वन रूम सेट तक के मकान व फ्लैट सस्ते रेट पर लोगों को उपलब्ध कराए जाएगें। इसके साथ कालोनी में सामुदायिक केंद्र, पार्क, मार्किट, कॉम्प्लेक्स, स्कूल, कालेज आदि भी बनाए जाएगें। गंगा एक्सप्रेस वे और हापुड़ रोड के बीच 1500 एकड़ जमीन पर नई टाउनशिप में 40 हजार मकान बनेंगे।

