Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

मेरठ बार एसोसिएशन दो फाड़, अध्यक्ष का पुतला फूंका

  • मेरठ बार एसोसिएशन की ओर से हड़ताल ना करने पर कुछ अधिवक्ताओं ने जताया था आक्रोश
  • गाजियाबाद की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने चैंबर और कोर्ट में जाकर कराया काम बंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गाजियाबाद प्रकरण को लेकर मेरठ जिले के अधिवक्ताओं में दो फाड़ हो गई। बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन की ओर से कार्य बहाल किए जाने को लेकर कुछ अधिवक्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया। इसके बाद मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल का कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध में पुतला दहन किया। इसके बाद वकीलों के चैंबर और कोर्ट में जाकर कार्य तक बंद करा दिया गया। उनका कहना है कि रोहिताश अग्रवाल निजी स्वार्थ के लिए हड़ताल नहीं कर रहे हैं। उधर, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर अपना पक्ष रखा।

गाजियाबाद में जिला जज और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर मेरठ में भी वकीलों की ओर से कार्य बहिष्कार और हड़ताल की जा रही थी। मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन ने कार्य बहाल का ऐलान किया, तो बुधवार को अधिवक्ताओं में दो फाड़ हो गई। सुबह काम शुरू होते ही मेरठ बार एसोसिएशन के कुछ अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। वह नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर में विरोध जताने लगे। इसके बाद कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल का पुतला दहन कर दिया।

उन्होंने कहा कि रोहिताश अग्रवाल वकीलों के बजाए अपना निजी स्वार्थ देख रहे है। उधर, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री पं. आनंद कश्यप ने कहा कि मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ही अपने अध्यक्ष का पुतला दहन किया है। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का पुतला दहन से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल लगातार चलती रहेगी। कल भी जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण हड़ताल पर रहेंगे। पुतला दहन के दौरान रजत सिंह, निशांत धामा, राजकुमार गुर्जर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

पुतला दहन करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुतला दहन करने के बाद मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद प्रकरण की जांच के लिए बार काउंसिल आॅफ यूपी ने टीम गठित की थी। जिसमें उन सहित पांच सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, अजय यादव, प्रशांत सिंह अटल शामिल थे। जिसकी जांच करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट बार काउंसिल आॅफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ को सौंप दी थी।

इस जांच में सामने आया था कि प्रकरण में अधिवक्ताओं की ही गलती थी। इसके चलते उन्होंने कार्य बहाल का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के जिन अधिवक्ताओं ने पुतला दहन किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह आज भी अधिवक्ताओं के हित की बात करते हैं। पुतला दहन करने वाले अधिवक्ता वो है, जो पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग के विरोध करते है। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित दीक्षित भी मौजूद रहे।

आखिर क्यों कर दी हड़ताल खत्म, जताया विरोध प्रदर्शन

मेरठ: गाजियाबाद में बीते 29 अक्टूबर को वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दो दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल खुलने से बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन के वकीलों ने हंगामा कर दिया। वकीलों का मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहना था कि बिना किसी से बात किये हड़ताल क्यों खत्म कर दी गई? इस दौरान वकीलों ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रोहताश अग्रवाल का कचहरी चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताया।

आपातकालीन बैठक आज

हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक अमित दीक्षित ने बताया कि बार एसोसिएशन गाजियाबाद के एल्डर कमेटी चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता द्वारा प्रेषित पत्र द्वारा गाजियाबाद प्रकरण में घटित घटना पर विचार विमर्श किए जाने के लिए निवेदन किया गया है कि जिसके संबंध में विचार विमर्श करने के लिए हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश की एक आपातकालीन बैठक आज प्रात: 11:30 बजे मेरठ बार एसोसिएशन के पं. नानक चंद सभागार में बुलाई गई है। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य नामित वरिष्ठ सदस्यों को बुलाया गया है और यह भी निर्णय लिया गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समस्त जनपद एवं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण आज न्यायालय में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर सवाल, पैर कटने की खबरें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ईरान के नए सुप्रीम लीडर...
spot_imgspot_img