Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस की दबिश के सदमे में महिला की हार्टअटैक से मौत

  • पुलिस के सामने नहीं हुई मौत, मामले की कराई जा रही जांच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना क्षेत्र भावनपुर के के भावनपुर निवासी इमरान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम उसके बच्चे पड़ोसी हामिद के यहां खेल रहे थे। वह बच्चों को लेने हामिद के घर गया था। हामिद पर किसी मामले में मवाना थाने का मुकदमा चल रहा है। इसको लेकर मवाना पुलिस हामिद के यहां दबिश देने आई थी। पुलिस ने घर पर मौजूद पड़ोसी इमरान को पकड़ लिया। इस पर इमरान ने कहा कि मैं तो हामिद का पड़ोसी हूं और बच्चे को लेने आया हूं। आरोप है कि दारोगा ने उसे धमकाया। उसके साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर दारोगा ये कहकर चला गया कि कल शाम तक आरोपी हामिद को थाने नहीं लाए तो मैं तेरे पर केस लगा दूंगा।

इमरान का कहना है कि इस बात की जानकारी रात को उसकी मां सबीला को लगी तो उनको सदमे में हार्टअटैक आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इमरान के परिजनों ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इमरान ने बुधवार को भावनपुर थाने पर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि हामिद पर थाने में फ्रॉड का केस दर्ज है। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि मवाना पुलिस एक मामले में वांटेड हामिद को पकड़ने गई थी, लेकिन हामिद घर पर नहीं मिला तो पुलिस वापस आ गई। पड़ोस के युवक की मां की मौत रात में हार्टअटैक आने से बताई गई है। पुलिस के सामने मौत नहीं हुई। वही पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

सट्टा माफिया से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के तहत ढबाई नगर में एक युवक ने सट्टा माफिया की धमकियों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, साजिद रात में सट्टा खेलकर घर लौटा था। सट्टे में वह काफी पैसा हार गया था और इसके बाद उसने सट्टा माफिया से पैसा उधार लिया था। माफिया उससे अपने पैसे की मांग कर रहा था और कई बार धमकी भी दे चुका था।

इसके चलते ही साजिद डिप्रेशन में आ गया और यह घातक कदम उठाया। साजिद की एक साल पहले ही शादी हुई थी और पत्नी छह माह की गर्भवती है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि साजिद पास ही रहने वाले सट्टा माफिया के पास सट्टा खेलकर लौटा था। उस पर काफी पैसा सट्टा माफिया का उधार हो गया था। उसने अल्टीमेटम दिया था कि एक दो दिन के भीतर पैसा नहीं मिला तो वह उसे देख लेगा। एसओ नौचंदी इलम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सटोरिये की भी तलाश हो रही है।

गृह क्लेश में व्यक्ति ने लगाई फांसी, मौत

बहसूमा: थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव बटावली निवासी सोनू (38) पुत्र हरिराम ने गृह क्लेश के चलते छत पर लगे लोहे के कुंदे से रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सोनू का पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसके चलते सोनू ने कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बहसूमा में श्रमिक पर बोला जानलेवा हमला, एक की मौत

बहसूमा: थाना जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन में खेत में काम कर रहे एक श्रमिक को आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव तखावली में जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी शिवम उर्फ शिवयोम पुत्र बेगाराम बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तखावली निवासी कुंवरपाल सिंह के यहां काम कर रहा था। बुधवार की देर शाम थाना जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन में खेत में कार्य कर रहा था। तभी चार-पांच व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जिसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। किसानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो मेरठ कंट्रोल रूम की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घायल को हस्तिनापुर सीएचसी भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना थाना जानसठ को भेजी जाएगी।

बाइक भिड़ंत में मौत की रिपोर्ट दर्ज

किठौर: हसनपुर कलां में 15 दिन पूर्व बाइक भिड़ंत में हुई युवक की मौत प्रकरण में मृतक के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को हसनपुर कलां निवासी सचिन पुत्र महेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 24 अक्तूबर को उसका भाई सनी अपने चाचा विनोद पुत्र रामसिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठकर हसनपुर से माछरा जा रहा था। घर से कुछ दूर योगेश व सुरेंद्र विश्वकर्मा की दुकान के पास पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार नानक पुत्र लेखराम निवासी लू बक्सर थाना भावनपुर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें विनोद और सनी घायल हो गए। परिजन सनी को मेडिकल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में गम के महौल के चलते पीड़ित फौरी तौर पर रिपोर्ट दर्ज न करा पाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img