Sunday, August 16, 2026
- Advertisement -

शहर के मुख्य मार्ग के टूटे डिवाइडर दे रहे हादसों को न्योता

  • निगम व मेडा अफसरों का दावा था शहर को स्मार्टसिटी में तब्दील करने का
  • बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक डिवाइडरों की हालत बद से बदतर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर के मुख्य मार्ग में बेगमपुल से लेकर तेजगढ़ी चौराहे के बीच जगह-जगह टूटे हुए डिवाइडर हादसों को दावत दे रहे हैं। इनसे लोग घायल हो रहे हैं और अपंग भी। जनप्रतिनिधयों और अफसरों खासतौर से मेरठ विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अफसरों का दावा मेरठ को स्मार्टसिटी बनाने का था, यह बात अलग है कि शहर की खराब सड़कों व जाम जैसी जानलेवा समस्याओं के चलते देश के शहरों व महानगरों को स्मार्टसिटी का तमगा बांटने वाले संस्थान ने अभी तक मेरठी दावे को गंभीरता से नहीं लिया है।

स्मार्टसिटी का बनना व तमगा मिलना दूर की बात लग रही है। दूर की बात इसलिए भी है, क्योंकि महानगर के प्रमुख मार्ग बेगमपुल से लेकर तेजीगढ़ी चौराहे की यदि बात करें तो यातायात प्रबंधन में अहम समझे जाने वाले डिवाइडर तक पुरसाहाल नहीं। यूं कहने को रखरखाव के नाम पर प्राधिकरण व निगम एक भारी भरकम बजट साल में खर्च करता है, लेकिन इस भारी भरकम बजट के बाद भी डिवाइडरों खासतौर से बेगमपुल से लेकर तेज गढ़ी तक रास्ते पर डिवाइडर की हालत क्या है?

इसके लिए ज्यादा कुछ माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है, करना बस इतना है कि बाइक या कार उठाइए और निकल जाइए बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक की रोड पर। हकीकत व इनके रखरखाव के लिए जिम्मेदार अफसरों तथा मेरठ को स्मार्टसिटी में शामिल कराने वालों के दावों की पोल खुद-ब-खुद खुलती चली जाएगी। बेगमपुल से लेकर तेजगढ़ी तक के रास्ते पर एक भी स्थान पर डिवाइडर सही नजर नहीं आएगा।

मुफलिसी कर रहे बयां

टूटे हुए डिवाइडर हादसों को दावत ही नहीं दे रहे बल्कि इनके रखरखाव के लिए जिम्मेदार महकमे की मुफलिसी को भी बयां कर रहे हैं। गंगा प्लाजा के सामने डिवाइडर पर जहां जाल नहीं है, वहां बिजली का केबल बांध दिया गया है। इसी तरह खूनीपुल भी लोगों ने डिवाइडर को ही यूटर्न का रास्ता बना लिया है। बोर्ड आॅफिस के बाहर भी डिवाइडर गायब है। इसके समीप एक स्थान पर तो डिवाइडर किसी भारी वाहन की टक्कर से टूट गया है।

उस पर लगा विज्ञापन पट कभी भी धराशायी हो सकता है। बच्चापार्क चौराहे से पहले तो बजाए यूटर्न लेकर आने के तमाम वाहन डिवाडर को रौंदकर यूटर्न ले रहे हैं। कुछ जगह तो टूटा हुआ डिवाइडर खतरनाक हादसों की वजह बना नजर आ रहा है। कुछ स्थानों पर डिवाइडर के जो अवशेष रह गए हैं उनके नुकीले लोहों में फंसकर आए दिन बाइक व स्कूटी चालक चोटिल हो रहे हैं।

डिवाइडर हो गए गायब

कई जगह से तो डिवाइडर ही गायब हो गए हैं। बेगमपुल से बच्चापार्क के बीच जीआईसी कालेज के सामने तो रोड से डिवाइडर ही गायब हो गए हैं। डिवाइडर के नाम पर केवल उनके अवशेष बचे हैं। बेगमपुल से जब तेजगढ़ी की ओर चलेंगे तो ज्यादातर जगह पर ऐसे ही हालत मिलेगी। ईव्ज चौराहे के आसपास भी ऐसे ही हाल बना दिया गया है। जहां से ये डिवाइडर गायब हुए हैं वहां आसपास के दुकानदारों ने बताया कि डिवाइडर ही गायब नहीं हुए हैं, उनके ऊपर लगाया गया लोहे का जाल भी या तो चोरी हो गया या फिर लोग उखाड़कर ले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI ब्याज दरों पर ‘वेट एंड वॉच’ मोड में, मिडिल ईस्ट तनाव से महंगाई का जोखिम बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत...

Education: UGC-NET जून 2026 की आंसर Key जारी, 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट...
spot_imgspot_img