Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

धुंध में एनएच-58 पर अंधेरा होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

  • जमीनी हकीकत कुछ और ही कर रही बयां

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: नवंबर के महीने में सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। धीरे-धीरे अब मौसम भी बदल रहा है। जिसके चलते आसमान में धुंध छाई हुई है, लेकिन एनएच-58 पर अभी तक स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है। जो पूरी तरह से बंद पड़ी है। इनके बंद होने से हाइवे पर हादसा हो सकता है। टोल प्रबंधन द्वारा लाइट ठीक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

मेरठ के मोदीपुरम में एनएच-58 पर कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से मोदीपुरम तक एक-दो पोल को छोड़ बाकी जगहों पर की स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से रात में अंधेरे पहरा रहता है। पांच किमी अधिक के बीच में हाइवे की कुछ लाइटों को छोड़ बाकी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ दिन पूर्व स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया था, मगर उसके कुछ दिनों के बाद फिर से वहीं खराब हो गई हैं। रात के समय हाइवे पर वाहनों की लाइट ही रहती है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में हादसों का डर बना रहता है।

कई महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा रहता है। रात में वाहनों को छोड़ पैदल और साइकिल, रिक्शा में चलने वाला व्यक्ति को हर समय हादसे का डर रहता है। सर्द मौसम में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। रात की रोशनी में कोहरे के दौरान काफी नजदीक दिखने में परेशानी होती है, मगर जहां कोहरे के बीच अंधेरा है, वहां कोहरा और अंधेरा भयाभय लगता है। लोगों को रात में आने जाने के दौरान परेशानी होती है। रात में इस समय हाइवे को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है।

खासकर सर्दी का मौसम शुरू होते ही हाइवे पर पूर्ण सजगता बरती जाती है, लेकिन हाइवे पर लापरवाही कुछ और ही बयां करती है। परतापुर से लेकर रामपुर तिराहे तक हाइवे पर स्ट्रीट लाइट जलाने का कंपनी द्वारा दावा किया जाता है, लेकिन जनवाणी टीम ने हाइवे का जगह-जगह कंपनी के दावों को जाना तो हकीकत कुछ और ही निकली। हाइवे पर रात में अंधेरा पसर जाता है। शाम होते ही रात में अंधेरा पसरना शुरू हो जाता है। अगर सर्दी के मौसम में ये हाल रहा तो आने वाले दिन में हाइवे पर हादसे होंगे और दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ जाएगा।

ठंड का एहसास बढ़ा, आसमान में छाई धुंध

मोदीपुरम: गुरुवार को दिन निकलते ही आसमान में धुंध छा गई। शाम के समय भी आसमान में ये धुंध देखी गई। जिससे प्रदूषण में इजाफा हुआ। नवंबर के महीने में अब सर्दी का एहसास होने लगा है। रात में सर्दी का एहसास बढ़ गया है। दिन में अभी हल्की गर्मी का एहसास है, लेकिन सुबह के समय अब ठंड होने लगी है। मौसम में बदलाव के संकेत लगातार बन रहे हैं। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.5 एवं न्यूनतम तापमान 16.8 दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 96 एवं न्यूनतम आर्द्रता 54 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार अभी मौसम में बदलाव होगा।

उधर, प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शहर के प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण अब सांस लेने में दिक्कते होने लगेगी। शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स लागतार बढ़ रहा है। अभी 255 के आसपास चल रहा है। शहर जयभीमनगर में सबसे अधिक प्रदूषण आंका गया है। 304 यहां प्रदूषण रहा है। उधर, बागपत का 280, गाजियाबाद का 316, मेरठ का 255, मुजफ्फरनगर का 200, शामली का 195, गंगानगर का 170, जयभीमनगर का 304, पल्लवपुरम का 291 आदि रिकॉर्ड किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img