जनवाणी संवाददाता |
खरखौदा: कस्बा स्थित प्रधान मार्केट के ऊपर मंजिल पर जिम करने आये युवकों की नीचे खड़ी कार में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर दी तोडफोड की आवाज सुनकर आये युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी युवक को पहचान लिया और पुलिस को तहरीर दी।

क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी हर्ष पुत्र बली सिंह अपने कुड़ी निवासी दो साथियों के साथ आल्टो कार से सोमवार कस्बा स्थित टाइगर जिम सेंटर पर जिम करने आया था और गाड़ी खड़ी कर प्रधान मार्केट के ऊपरी मंजिल पर जिम करने चले गए। कुछ देर बाद गाड़ी में तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर आये तो तोड़फोड़ कर रहे युवकों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे वह बाल बाल बच गए।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित कस्बा निवासी युवक को पहचानने हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

