जनवाणी संवाददाता |
बागपत: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत मंगलवार को बागपत के इंद्रदेव इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विवाह के परिणय सूत्र में बंधने जा रहे नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया।नवविवाहित जोड़ों द्वारा समाज में जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देते हुए संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की इस पहल का उद्देश्य संविधान के विषय में जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना है जिसमें सभी नवयुवकों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया।

