Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

जीएसटी के सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी निलंबित

  • घूस लेकर ट्रक को छोड़ने के मामले में शिकायत सही मिली, शासन ने लिया कड़ा एक्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार मेरठ सचल दल में तैनात हैं। दोनों के निलंबन का आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने जारी किया है। ताजा कार्रवाई के बाद पहले से ही विभाग में मची खलबली और तेज हो गई है। दोनों को झांसी से संबद्ध किया गया है। शासनादेश के मुताबिक द सन एंड मून कंपनी का माल लदा ट्रक हरियाणा से हल्द्वानी जा रहा था।

25 अक्तूबर को ट्रक रोककर मेरठ सचल दल इकाई तृतीय की सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश अग्रवाल ने जांच की थी। बताया जाता है कि ट्रक में गिफ्ट आइटम थे। इस मामले में पैसा लेकर ट्रक को छोड़ने की शिकायत हुई थी, जिसके जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई, जिसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विजय कुमार को नियुक्त किया गया है।

निलंबन की अवधि तक दोनों अधिकारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 झांसी से संबद्ध रहेंगे। इससे पहले 11 वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ये कार्रवाई आदेशों का अनुपालन न करने और राजस्व वृद्धि का टारगेट पूरा न करने की वजह से की गई थी। प्रमुख सचिव राज्य कर लगातार विभागीय अधिकारियों को जीएसटी वसूली के निर्देश दे रहे हैं और किसी भी व्यापारी को परेशान न करने की हिदायत दे रखा है। इसके बाद भी विभाग में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रमुख सचिव ने ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है।

हापुड़ स्टैंड और जेल चुंगी चौराहा वेंडर जोन फ्री

मेरठ: महानगर के जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस से जो कुछ बना पड़ रहा है किया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ स्टैंड व जेल चुंगी चौराहे को वेंडर फ्री जोन घोषित कर दिया गया है। बुधवार को इसके लिए अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोगों से आग्रह किया गया है कि इसमें सहयोग करें। शहर के चौराहों पर लगाने वाले जाम और उसमें फंसने वाले राहगीरों को राहत की कवायद शुरू कर दी गई है। बेगमपुल व हापुड़ स्टैंड चौराहे को ई-रिक्शा मुक्त करने के बाद अब तय किया गया है कि शहर के चौराहों पर अब 500 मीटर दूरी तक कोई ठेला खोमचा खड़ा नहीं होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को व्यवस्था सुधार की तरफ एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए इसका आगाज कर दिया। पहले दिन जेलचुंगी और हापुड़ अड्डा चौराहे पर व्यवस्था तैयार की गई। जैसे ही टीम ने ठेले व खोमचों को हटाना शुरू किया, अफरातफरी मच गयी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते कोई विरोध का साहस नहीं जुटा पाया। अफसरों की मानें तो एक माह के भीतर सभी प्रमुख चौराहों को नो वेंडर जोन घोषित कर दिया जाएगा। शहर के चौराहों पर लगने वाला जाम हमेशा से एक बड़ी समस्या रहा है। पूर्व में ई-रिक्शा व टेंपो को इस बिगड़ी व्यवस्था का जिम्मेदार माना गया, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने खदेड़ काफी हद तक राहत दिला दी।

कुछ समय व्यवस्था चाक चौबंद रही, लेकिन अब फिर एक बार हालात खराब होने लगे हैं। दरअसल, इस बार व्यवस्था बिगाड़ने के जिम्मेदार ई रिक्शा-टेंपो नहीं बल्कि फल, सब्जी, जूस के ठेले और फड़ लगाकर सामान बेचने वाले हैं। शहर के कुछ चौराहों के हालात तो इतने खराब हो चुके हैं कि यहां से गुजरना अफसरों के लिए भी मुसीबत भरा हो गया है। इन हालातों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने फिर एक बार चौराहों को जाम मुक्त बनाने की कवायद शुरू की है और चौराहों को वेंडर जोन अभियान का आगाज किया है।

यहां से है शुभारंभ

बुधवार को ट्रैफिक पुलिस का दस्ता शहर के दो चौराहों जेलचुंगी और हापुड़ अड्डा पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक विनय शाही का नेतृत्व रहा। टीआई ललसा पांडेय, इंस्पेक्टर मेडिकल शीलेश सिंह अपनी फोर्स के साथ मौजूद रहे। टीम ने पैदल घूमकर अभियान की मंशा से वेंडरों को रूबरू कराया और फिर उन्हें हटाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भीड़भाड़ वाला परीक्षितगढ़ मार्ग बदला बदला दिखा। यही स्थिति हापुड़ अड्डा चौराहे की दिखी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img