Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Saira Banu: दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जारी किया अपडेट, कहा मेरी हालत में काफी सुधार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदी सिनेमा की ​दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो इस वक्त अपनी ​बीमारी को लेकर सुर्खियों में है। इस दौरान एक्ट्रेस ने निमोनिया और पिंडलियों में खून के थक्के जमने की समस्या से जूझने के बाद अपने सेहत के बारे में अपडेट दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि,​
उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है और वह ठीक होने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

मेरी हालत में काफी सुधार हुआ

हाल ही में अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए सायरा ने कहा, ‘मेरी हालत में काफी सुधार हुआ है। थक्के घुल गए हैं। मुझे खुद को और फिट करना है और फिजियोथेरेपी करवानी है। मैं बहुत अच्छी तरह से स्वस्थ हो रही हूं और अब मैं ठीक हूं।’

अभिनेत्री को कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा

दरअसल,इस साल की शुरुआत में दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो को कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें चलने-फिरने में दिक्कत भी शामिल थी। हालांकि, उनकी टीम ने आश्वासन दिया कि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और वह ठीक होने की राह पर हैं। सायरा बानू के पीआर ने बताया कि अब वह ठीक हैं। ऊपर बताई गई सभी चीजें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब वह काफी बेहतर हैं।

सायरा की फिल्में

सायरा बानो को ‘पड़ोसन’ और ‘जंगली’ जैसी क्लासिक फिल्मों में उनकी शानदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1966 में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की और 2021 में उनके निधन तक दोनों के बीच गहरा रिश्ता रहा। तब से वह काफी हद तक सार्वजनिक जीवन से दूर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img