Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: प्रेमी संग फरार हुई पत्नी तो पति ने खाया जहर,पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर के डौला चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमिका जाने से पहले पुलिस चौकी पर स्वेच्छा से जाने की बात लिखकर दे गई। इससे से आहत पति ने पत्नी के प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया।

क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी संग घर से फरार हो गई। महिला दो दिन पहले प्रेमी संग स्वेच्छा से जाने की जानकारी डौला पुलिस चौकी को लिखित में देकर गई है। दूसरी ओर, महिला के पति नवाब ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गांव के ही युवक पर अपनी पत्नी को भागकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में युवक लंबे समय से गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है।

मंगलवार की सुबह नवाब अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा और प्रेमी के माता पिता से घटना के बारे में जानकारी की जिस पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इस पर पीड़ित पति ने जहर खा लिया। परिजन बेहोशी की हालत में नवाब को डौला पुलिस चौकी ले गए और कार्रवाई ना करने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए पिलाना सीएचसी भेजा, जहां से परिजन उसे बालैनी के निजी अस्पताल लेकर चले गए। अस्पताल में उपचार चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img