Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

विहारी की जगह ले सकते हैं जडेजा, 26 दिसंबर से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच

  • 26 दिसंबर से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच
 एडीलेड, भाषा: भारतीय टीम प्रबंधन इस सप्ताहांत से आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पूर्व जडेजा की चोट पर करीबी नजर रखे हुए है और अगर यह आलराउंडर फिट होता है तो अंतिम एकादश में हनुमा विहारी की जगह ले सकता है।
पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान जडेजा के सिर में चोट लगी थी और इसके बाद उनके पैर की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान जडेजा ने नेट पर वापसी की। पता चला है कि यह आलराउंडर अच्छी तरह उबर रहा है लेकिन अभी यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए शत प्रतिशत फिट हो जाएगा। लेकिन जडेजा फिट होते हैं जो आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज विहारी को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है। विहारी के बाहर होने का कारण हालांकि एडीलेड में पहले टेस्ट में उनका खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारा जाना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अगर जडेजा लंबे स्पैल फेंकने के लिए फिट हो जाता है तो फिर बहस का कोई बात ही नहीं है। जडेज अपने आलराउंड कौशल के आधार पर विहारी की जगह लेगा। साथ ही इससे हमें एमसीजी में पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का विकल्प मिलेगा। जडेजा ने 49 टेस्ट में 35 से अधिक की औसत से 1869 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पिछले दौरों पर अर्धशतक जड़े थे। दूसरी तरफ विहारी ने 10 टेस्ट में 576 रन बनाए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के अलावा चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 33 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं। लोगों का यह भी मानना है कि अगर बल्लेबाजी कौशल पर ध्यान दें तो भी ‘विशेषज्ञ विहारी’ और ‘आलराउंडर जडेजा’ में अधिक अंतर नहीं है। मोहम्मद शमी कलाई में फ्रेक्चर के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऐसे में भारत चार की जगह पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। भारत को इस बीच सोमवार को एडीलेड ओवल में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना था लेकिन बारिश के कारण इसे रद करना पड़ा। कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारत के लिए रवाना होगा है और टीम मेलबर्न के लिए रवाना होगी। कप्तान ने यहां दूसरी पारी में टीम के 36 रन पर सिमटने के बाद खिलाड़ियों के साथ बात की। सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से पूर्व तीन जनवरी से ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। वह अभी सिडनी में दो कमरे के अपार्टमेंट में पृथकवास से गुजर रहे हैं। कोविड-19 मामलों में इजाफे के बाद न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार की पाबंदियों को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया डेविड वार्नर और सीन एबोट को पहले ही सिडनी से मेलबर्न ला चुका है। बीसीसीआई हालांकि पृथकवास के बीच में रोहित को मेलबर्न नहीं ला सकता। क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया को हालांकि अब भी तीसरे टेस्ट की मेजबानी सात जनवरी से सिडनी में करने की उम्मीद है और अगर ऐसा होता है जो रोहित को मेलबर्न लाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि वैसे भी यह सीनियर बल्लेबाज दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएगा। अगर स्थिति बदलती है और तीसरे टेस्ट को स्थानांतरित किया जाता है तो बीसीसीआई क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के साथ चर्चा करके जरूरी कदम उठाएगा।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...
spot_imgspot_img