Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: गगाजीपुर के सफाई कर्मचारी की दम घुटने से मौत

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद गाजीपुर के गांव दौलताबाद थाना मोहम्मदाबाद निवासी गौतम ( 35) पुत्र गंगाधर पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती जिला पंचायत राज विभाग में थी। वह पास के गांव सिसाना में किराए के मकान पर रहता था। शनिवार की सुबह जब इसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने उसको उठाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन जवाब में कोई उत्तर नहीं मिलने पर मकान मालिक ने बागपत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

इस पर बागपत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो गौतम चारपाई पर मृत पड़ा था, जबकि पेट्रोमेक्स जल रहा था। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि ठंड के कारण पेट्रोमेक्स जलाकर सोने से कमरे में ऑक्सीजन लेवल कम होने से गौतम की मौत होने की संभावना है, क्योंकि कमरे मेंटीलेशन के लिए कोई खिड़की या रोशनदान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही मौत के असली कारण का पता लग पाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img