Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अज्ञात युवक का शव मिलने से नगर में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: मुख्य मार्ग किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, लाश मिलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

मंगलवार की सुबह मुख्य मार्ग पर एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सीओ अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव करीब 30 वर्षीय लग रहा है और सफेद रंग की जैकेट और काले रंग का लोवर पहने था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img