Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटि
  • कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमिLत शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और इस संबंध में खुद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं।mh

दरसअल बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।

वहीं अमित शाह ने कहा, ‘कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।’

2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने खुद जानकारी देते हुए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शाह को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद गृह मंत्री ने टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अमित शाह ने 2 अगस्त को ट्वीट किया, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘अमित जी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।’

गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। अमित शाह दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमान हैं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img