नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के चलते माध्यमिक स्कूलों के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह और शाम के समय में आधे घंटे कम कर दिए गए हैं। अब माध्यमिक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।
आपको बता दें कि प्रदेश के शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए मकर संक्रान्ति पर्व तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है। अभी तक कक्षाएं सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक चलती थीं। अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेंगी। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है।