Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरूचरण सिंह की बिगड़ी हालत, कईं दिनों से नहीं खाया खाना, दोस्त ने किया खुलासा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरूचरण सिंह पिछले कईं दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, हाल ही में अभिनेता को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, गुरूचरण सिंह के दोस्त भक्ति सोने ने उनकी हेल्थ को लेकर एक चिंताजनक बात कही है।

गुरूचरण सिंह ने खाना-पीना बंद कर दिया

दरअसल,गुरूचरण सिंह के दोस्त भक्ति सोनी ने कहा है कि,उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया है। उनके परिवार से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने फोन बंद कर दिए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अभिनेता संन्यास लेना चाहते थे।

उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है: भक्ति सोनी

रिपोर्ट्स के अनुसार भक्ति सोनी ने गुरूचरण सिंह के स्वास्थ्य के बारे खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, “उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिर से खराब होने के बाद, उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस समय उनका इलाज चल रहा है।”

वह निराश महसूस कर रहे थे

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि, गुरूचरण सिंह लगातार 19 दिनों तक बिना भोजन और पानी के रहे, जिसके कारण उन्हें होश नहीं रहा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वापस आने के बाद उन्होंने काम खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उन्होंने कहा कि वह निराश महसूस कर रहे थे और उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागने और संन्यास लेने पर भी विचार किया।

गुरूचरण की आर्थिक स्थिति काफी खराब

गुरूचरण के दोस्त भक्ति ने यह भी खुलासा किया है कि, उनकी की आर्थिक स्थिति काफी खराब है, उन पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि वह पारिवारिक मुद्दों से परेशान हैं, जिसने उनकी मानसिक सेहत पर असर डाला है। उन्होंने कहा, “उन पर करीब 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज था।

हालांकि, उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दुर्भाग्य से, किरायेदारों के घर खाली नहीं करने के कारण विवाद चल रहा है। अगर मामला सुलझ जाता है और संपत्ति बिक जाती है, तो वह अपना कर्ज चुकाने में सफल हो जाएंगे।”

कुछ दिनों पहले गुरूचरण ने शेयर किया था ​वीडियो

बता दें कि, पिछले दिनों गुरूचरण सिंह ने पहले अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बात की थी। हालांकि उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img