Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Azaad Box Office Collection: पहले दिन कुछ खास नहीं कर पाई राशा-अमन की फिल्म, जानें आजाद का कलेक्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शनिवार को राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। तो आइए जानते है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पांस मिल रहा है।

पहले दिन के हिसाब से राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक कमाई की। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि फैंस को सिर्फ निराशा हाथ लगी है।

बता दें कि, पहले दिन आजाद ने बॉक्स ऑफिस पर महज एक करोड़ 50 लाख रुपए का कल्केशन किया है, जो कि बेहद कम है। राशा और अमन की जोड़ी दर्शकों को ज्यादा रास नहीं आ रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और रोनी स्क्रूवाला ने फिल्म का निर्माण किया है।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स ही मिल रहा है। आजाद का रन टाइम 147:25 मिनट है। इसमें डायना पेंटी और अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म को लेकर कथित तौर पर अजय देवगन ने कहा, ”इस फिल्म में 2 नए बच्चे लॉन्च किए जा रहे हैं। दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं। इसलिए मूवी मेरे दिल के काफी करीब है।”

फिल्म के टीजर में शुरुआत बैकग्राउंड में यह एक आवाज सुनाई दी जिसमें हल्दीघाटी की कहानी दिखाई दी, ”हल्दीघाटी में उस दिन एक तरफ महाराणा प्रताप की लगभग 8-9 हजार की फौज थी, तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे, लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो खुद महाराणा प्रताप के पास था, हाथी जितना ऊंचा, मोर सी गर्दन, बिजली सी चाल, जब छलांग मारे तो पूरी घाटी लांघ के पार कर जाए।” इससे टीजर से दर्शकों का पता चला कि आजाद फिल्म वफादार घोड़े की कहानी पर केंद्रित है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img