Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Meerut News: विद्युत कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान! मौके पर पहुंची पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र की भोपाल विहार कॉलोनी में देर रात विद्युत कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कर्मचारी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मानपुर हाल पता भोपाल विहार निवासी 40 वर्षीय प्रवीण पुत्र श्रीराम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। प्रवीण गढ़ रोड स्थित बिजली घर पर टीजी2 इंजीनियर पद पर कार्यरत था।देर शाम प्रवीण अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गया।

इसी बीच प्रवीण ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर फांसी लगा ली।सुबह जब प्रवीण की पत्नी उठी तो देखा कि प्रवीण का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।जिसके बाद मृतक के परिजनों और थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताया जाता है कि मृतक शराब का आदी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img