Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Delhi News: अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा सरकार कर सकती है केस,सीएम नायब ने कही ये बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। दिल्ली में एक बार फिर यमुना के पानी पर मुद्दा छेड़ दिया है। यमुना के मुद्दे पर दिल्ली और हरियाणा सरकार फिर आमने-सामने हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया। जिसके बाद केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया है और मानहानि का केस हरियाणा सरकार ठोक सकती है।

केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया: नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, उन्हें पता लगा कि इसमें जहर है। इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें जहर है। केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया, कितने टन जहर डाला गया। फिर बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका, कोई दीवार बनाई, कहां बनाई। केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरन्त माफी मांगे वरना हम उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img