Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, विपक्ष कर रहा हंगामा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार को लगातार आठवीं बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। संसद की ओर देशभर की नजर है। केंद्रीय बजट 2025 को लेकर बाजार, कारोबार जगत और नीति निर्माताओं में काफी उत्सुकता है। उम्मीद है कि वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव लाने वाले ऐलान कर सकती हैं।

आपको बता दें कि यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पहला पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी शनिवार 1 फरवरी 2025 को मोदी सरकार के तीसरे टर्म का यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार की सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी। एनडीए सरकार के कार्यकाल में निर्मला सीतारमण अब तक छह पूर्ण और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। यूनियन बजट 2025 वित्त मंत्री सीतारमण का संसद में आठवां बजट भाषण होगा। सैलरीड क्लास से लेकर गरीब-किसान तक सरकार से राहत की उम्मीद लगाकर बैठा है। क्या इनकम टैक्स में छूट मिलेगी, क्या रोजगार पर कोई ऐलान होगा, क्या महंगाई कम करने को कोई राहत पैकेज की घोषणा होगी? कुछ देर बाद इन सवालों का जवाब मिल जाएगा।

जानिए, बजट से पहले आई बड़ी खुशखबरी

बजट से पहले आम लोगों के लिए एक खुशखबरी आई है। बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सात रुपए की कमी हुई है। 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में एक अगस्त के बाद से ही कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की आज की कीमत
1797 है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आगामी बजट आज यानी 1 फरवरी, 2025 को पेश हो रहा है. इसमें कुछ खास ऐलान की उम्मीद की जा रही है। आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट दुनिया को इस बजट का ब्रेसब्री से इंतजार है। इस बार ऐसा लग रहा है कि सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें देने का ऐलान कर सकती है। इनमें सबसे बड़ा तोहफा तो टैक्स छूट के तौर पर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट

संसद में निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। इसकी शुरुआत से पहले ही कुंभ के मुद्दे पर सपा सांसदों ने संसद में हंगामा काटा।

कैबिनेट बैठक में बोले पीएम

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से कहा कि ये बजट आम आदमी के लिए है। यह गरीब किसानों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है। यह ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) का
बजट है।

हमें तो बजट से कोई अपेक्षा नहीं: जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बजट को लेकर कहा- बजट में INTENT और CONTENT होता है। हमें तो बजट से कोई अपेक्षा नहीं है, कोई उम्मीद नहीं है। देखते हैं कि सरकार मध्यम वर्ग के लिए क्या करती है।

सपा की प्राथमिकता कुंभ है: अखिलेश यादव

बजट सत्र के लिए सभी सांसदों के संसद पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने कहा, ‘बजट आ रहा है लेकिन सपा की प्राथमिकता कुंभ है। लोगों को उनके अपने नहीं मिल रहे। लाशें आज भी वहां हैं, लेकिन सरकार आंकड़े छुपा रही है। इतने पैसे खर्च करके प्रचार किया गया, लोगों को बुलाया गया, लेकिन व्यवस्था नहीं की।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img