Home Uttar Pradesh News Meerut रोडी-मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, विस्फोट

रोडी-मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, विस्फोट

रोडी-मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, विस्फोट
  • दोनों वाहन जलकर खाक चालकों ने कूदकर बचायी अपनी जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बाइपास पर उस समय हड़कंप मच गया। जब रोडी-मिक्सर ट्रक से टकराने के बाद बाइक और ट्रक में आग लग गई। दोनों चालकों कूदकर बचाई अपनी जान। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाकर काबू किया।

सोमवार सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी साहिल और आजाद बिजली बंबा बाइपास की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है। इस दौरान शॉप्रिक्स मॉल के निकट सामने से आ रहे रोड़ी-मिक्सर ट्रक ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई।

बदहवास युवकों ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। उधर, बाइक की चपेट में आकर रोड़ी-मिक्सर ट्रक में भी आग लग गई। जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया और बिजली बंबा बाइपास पर एक किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। जानकारी के बाद सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री व फायर ब्रिगेड और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। मगर, तब तक दोनों ही वाहन लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक रोडी-मिक्सर ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। उधर, सीएफओ अजय कुमार शर्मा का कहना है कि पूरे घटना क्रम की जांच पड़ताल की जा रही है।