Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर के रणधीर बेनीवाल को मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर,पहले भी दी है कई बड़ी जिम्मेदारियां

जनवाणी संवाददाता |

सैयद मशकूर

सहारनपुर: अपने सगे भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार सख्त फैसले ले रही है। इसी क्रम में उन्होंने पहले अपने भाई और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए। लेकिन आनंद कुमार द्वारा केवल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर ही पर काम करने की बात कहने के बाद बहन जी ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली के प्रभारी रहे सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है। बहन जी ने ट्वीट कर संदेश दिया है कि राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सहारनपुर के रणधीर बेनीवाल देश के सभी राज्यों में बहुजन समाज पार्टी का कार्य उनके दिशा निर्देशन में देखेंगे।

सहारनपुर नगर पालिका के सभासद रह चुके हैं रणधीर बेनीवाल

के जे जे पुरम इलाके में रहने वाले रणधीर बेनीवाल शुरू से ही बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हैं। रणधीर बेनीवाल बहुजन समाज पार्टी की बामसेफ का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2007 में उस समय की सहारनपुर नगर पालिका का औजपुरा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और जीतकर सभासद बने थे। उस समय नगर पालिका के अध्यक्ष वर्तमान सांसद इमरान मसूद थे।

सहारनपुर नगर निगम बनने के बाद रणधीर बेनीवाल की पुत्रवधू ने पार्षद का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। रणधीर बेनीवाल के दो पुत्र हैं जो कारोबार करते हैं। करीब 55 वर्षीय रणधीर बेनीवाल शुरू से ही बसपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। इसीलिए बहन कुमारी मायावती से उनकी काफी नजदीकी है और इसी का इनाम उन्हें समय–समय पर मिलता रहा है।

पहले से ही कई राज्यों के प्रभारी हैं रणधीर बेनीवाल

बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम ने बताया कि रणधीर बेनीवाल को को पहले भी बहन जी द्वारा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह बसपा दिल्ली के प्रभारी थे।

नरेश गौतम का कहना था कि रणधीर बेनीवाल के नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने से निश्चित रूप से पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बड़ा है।यह सहारनपुर के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।उम्मीद है कि रणधीर बेनीवाल पूरे देश में बहुजन समाज पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

क्या बोले रणधीर बेनीवाल

नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए रणबीर बेनीवाल का कहना था कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी ने बड़ा आशीर्वाद दिया है। जो जिम्मेदारी उन्होंने दी है, पूरी ईमानदारी के साथ उसका पालन किया जाएगा। बहन जी ने पहले भी कई राज्यों की जिम्मेदारी दी हुई थी।

अब लगभग आधे देश में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।यह सहारनपुर के लिए भी सम्मान की बात है।निश्चित रूप से पार्टी को देश में मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन–रात मेहनत की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img